विस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Published at :03 May 2015 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

पोठिया(किशनगंज): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भागलपुर जाने के क्रम में भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय के घर पहुंचे. प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों से आये भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. एक मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री हुसैन भागलपुर जाने के क्रम में जिला महामंत्री श्री उपाध्याय के निवास […]

विज्ञापन

पोठिया(किशनगंज): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भागलपुर जाने के क्रम में भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय के घर पहुंचे.

प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों से आये भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. एक मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री हुसैन भागलपुर जाने के क्रम में जिला महामंत्री श्री उपाध्याय के निवास पर पहुंचे. जहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक विभिन्न पंचायतों से आये कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया.

जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा की तैयारियां करने, संगठित रहने, पार्टी द्वारा बनाये गये प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस मौके पर मो मासुमा, जिप उपाध्यक्ष सपना देवी, मो इसहाक, मो गुलाम रब्बानी, बुलो दास, जागेन पासवान, गौतम यादव, आम लाल दास, नगेन लाल हरिजन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन