416 बोतल नेपाली शराब और बाइक जब्त, एक युवक गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
416 बोतल नेपाली शराब और बाइक जब्त, एक  युवक गिरफ्तार

टेढ़ागाछ पुलिस ने 416 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक जब्त किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धवेली शीसागाछी के निकट नेपाली शराब के साथ युवक को धर दबोचा.

विज्ञापन

टेढ़ागाछ.टेढ़ागाछ पुलिस ने 416 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक जब्त किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धवेली शीसागाछी के निकट नेपाली शराब के साथ युवक को धर दबोचा. थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा पर कर पैकटोला भोरहा में प्रवेश किया है. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार,पीटीसी दिलीप सब इंस्पेक्टर अनिमा कुमारी, महेंद्र प्रसाद यादव, कुमार, त्रिभुवन द्वारा संयुक्त रूप से रामपुर चौक से धवेली शीसागाछी जाने वाली मुख्य सड़क पहुंचे, जहां भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र पैकटोला से नेपाल जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें एक हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार को रोका गया.मौके पर पुलिस को देखकर युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा और जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पुलिस ने जब बाइक पर लदा हुआ बोरा को खोल कर तलाशी ली तो बोरे में शराब का कार्टून मिला. जिसमें नेपाली ब्रांड के 416 बोतल शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया गिरफ्तार युवक का नाम एहसान खान पिता ऐनुद्दीन ग्राम पररिया खान टोला थाना सिकटी जिला अररिया का रहने वाला है.उन्होंने बताया युवक पर बिहार उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत टेढ़ागाछ थाना में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन