अब दी जायेगी छात्रवृत्ति

Published at :03 Sep 2013 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
अब दी जायेगी छात्रवृत्ति

किशनगंज: स्थानीय एलआइसी कार्यालय में सोमवार को धूमधाम के साथ 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर पूरे कार्यालय को आकर्षक ढंग से पुष्प सज्जा की गयी थी. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक एमके सत्यार्थी ने दी प्रज्वलित कर की. इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों व अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सत्यार्थी […]

विज्ञापन

किशनगंज: स्थानीय एलआइसी कार्यालय में सोमवार को धूमधाम के साथ 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर पूरे कार्यालय को आकर्षक ढंग से पुष्प सज्जा की गयी थी. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक एमके सत्यार्थी ने दी प्रज्वलित कर की. इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों व अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सत्यार्थी ने कहा कि एक सितंबर 1956 में एलआइसी अस्तित्व में आया था. तब से लेकर आज तक देश के आर्थिक विकास के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में एलआइसी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती आयी है. उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में एलआइसी के पास 29 करोड़ से अधिक पॉलिसी धारक है. फिलवक्त एलआइसी के पास 15 लाख करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति है. उन्होंने बताया कि गत वर्ष एलआइसी ने 183 लाख दावों का भुगतान किया है. श्री सत्यार्थी ने बताया कि 30 सितंबर के बाद से एलआइसी अपने कई पॉलिसी में व्यापक बदलाव ला रही है. इसमें कई प्रकार के सर्विस टैक्स जोड़े जायेंगे. वहीं उन्होंने निर्धन छात्र-छात्रओं के लिए एलआइसी द्वारा प्रारंभ की गयी योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि वैसे छात्र जिन्होंने 12वीं की कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है तथा उनके परिजनों की वार्षिक आय एक लाख से कम है, उनको एलआइसी के द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी, जिससे गरीब छात्र अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें. उन्होंने अभिकर्ताओं से हर व्यक्ति को एलआइसी से जोड़ने की अपील भी की. उन्होंने किशनगंज शाखा को मंडल में प्रथम पायदान पर ले जाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. एमपीआरआइ में क्वालीफाई करने वाले अभिकर्ता राकेश जैन व 501 पॉलिसी मंडल में प्रथम स्थान पाने वाले अभिकर्ता रत्नेश्वर झा को सम्मानित किया. इस मौके पर सह शाखा प्रबंधक सनोज कुमार सिंह, विकास पदाधिकारी उदय शंकर दूबे, अतुल चंद्र मिश्र, उदय स्वर्णकार, हसनैन, चंद्र मोहन सिंह, असीम कुमार दास, अमित कुमार दास, सुनील कांत सिंह, अजय कुमार सिन्हा, आशीष कुमार दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन