नौशाद के घर पहुंचे भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, दी सांत्वना

Published at :21 Apr 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
नौशाद के घर पहुंचे भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, दी सांत्वना

कन्हैबाड़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कोचाधामन प्रखंड के दिवंगत भाजपा नेता हैदर नौशाद के घर पहुंच कर पत्नी शाहनाज बेगम, पुत्र शहनवाज हैदर, दामाद असगर ललम, भाई शमीम अख्तर, वसीम, हसनैन सहित अन्य परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी. श्री हुसैन ने कहा […]

विज्ञापन

कन्हैबाड़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कोचाधामन प्रखंड के दिवंगत भाजपा नेता हैदर नौशाद के घर पहुंच कर पत्नी शाहनाज बेगम, पुत्र शहनवाज हैदर, दामाद असगर ललम, भाई शमीम अख्तर, वसीम, हसनैन सहित अन्य परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी. श्री हुसैन ने कहा कि स्वर्गीय हैदर के असामयिक निधन की खबर सुन मैं बहुत मर्माहत हुआ. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं. इसके बाद अररिया जाने के क्रम में महादेवदिघी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया. इस मौके पर अंजार आलम, अबसर आलम, लाल बाबू, शकील अख्तर राही, डा पीपी सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन