लोजपा को अधिक सीट मिले

ठाकुरगंज (किशनगंज): लोकसभा चुनाव में पूरे देश में मोदी की लहर के बावजूद कोसी क्षेत्र में एनडीए का सफाया आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. एनडीए के हक में होगा कि सीमांचल में अधिक से अधिक सीटों पर लोजपा लड़े और उसमें अल्पसंख्यकों की भागीदारी हो. ये बातें खगड़िया […]
ये बातें खगड़िया के लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैशर ने कही. वे रविवार की देर शाम ठाकुरगंज स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. श्री कैसर ने कहा कि पिछला चुनाव जदयू-भाजपा गंठबंधन ने मिलकर लड़ा था. तब और अब के हालात में काफी अंतर है. ऐसे में बिहार में एनडीए का शासन हो, इसके लिए टिकट बंटवारे में इन सब बातों का ध्यान रखा जाएगा. लोजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किशगनंज जिले के चार विधान सभा सीटों में से तीन सीटों पर लोजपा चुनाव लड़े, इसका मैं प्रयास करूंगा. वहीं लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ शहनवाज कैफी ने लोजपा से चुनाव जीत कर जदयू का दामन थामने वाले सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नौशाद को गद्दार करार दिया.
उन्होंने कहा कि सूबे के अल्पसंख्यक मंत्री के रहते उर्दू टीईटी पास अभ्यर्थियों पर लाठी बरसायी गयी, पर वे चुप रहे. जिला संघटन प्रभारी आदिल हुसैन ने एएमयू सेंटर के लिए मोदी सरकार ने 1.35 करोड़ के आवंटन पर केंद्र की एनडीए बधाई के पात्र है. पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि राजद विचार धारा के खिलाफ मैंने जदयू को तिलांजलि दी. उन्होंने कहा कि लोजपा से चुनाव जीतने वाले विधायक पद की लालच में आ गये और लोजपा को छोड़ जदयू का दामन थाम लिया. मैं लोजपा का सिपाही हूं, पार्टी जो जिम्मेवारी देगी, उसे निभाउंगा. इस दौरान प्रदेश सचिव संजय पूर्वे, कलीमुद्दन, मंजन हसनैन, पूनम देवी, राजेंद्र पासवान, किसन बाबू पासवान, हबीबुर रहमान, अताउर रहमान, इमामुद्दीन, महेश्वर प्रसाद, महेश, तौकीर आलम, डॉ जमाल आदि ने संबोधित किया. मंच संचालन दीनानाथ ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मजीकुर रहमान ने पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










