विक्षिप्त युवक को जंजीर में जकड़ा

Published at :18 Apr 2015 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त युवक को जंजीर में जकड़ा

किशनगंज : एक विक्षिप्त किशोर को उसके परिजन डॉक्टर से इलाज कराने के बदले उसे तांत्रिक के पास ले गये. तांत्रिक ने पिछले 15 दिनों से उसे जंजीर में बांध कर रखा. उसकी पिटाई भी की. बाद में जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि […]

विज्ञापन
किशनगंज : एक विक्षिप्त किशोर को उसके परिजन डॉक्टर से इलाज कराने के बदले उसे तांत्रिक के पास ले गये. तांत्रिक ने पिछले 15 दिनों से उसे जंजीर में बांध कर रखा. उसकी पिटाई भी की. बाद में जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पुलिस के आने की सूचना के पहले ही तांत्रिक फरार हो चुका था.
घटना खगड़ा काली मंदिर के समीप की है. पिछले 15 दिनों से लगातार हो रहे डंडे की पिटाई से विक्षिप्त युवक सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. विक्षिप्त युवक स्थानीय खगड़ा का ही रहनेवाला है. गरीबी व अंधविश्वास के चक्कर में सूर्या के परिजन ने इलाज करने के नाम पर उसे लाल बाबा को सुपुर्द कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन