ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

Published at :09 Apr 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

किशनगंज: जिले के पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत फुलहाड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका तबेरुल निशा 35 वर्ष पति मो नमान […]

विज्ञापन
किशनगंज: जिले के पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत फुलहाड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका तबेरुल निशा 35 वर्ष पति मो नमान उर्फ मेमानु फुलहाड़ा निवासी जब प्रधानमंत्री सड़क को पार कर रही थी उसी वक्त विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया व घटना स्थल से फरार हो गया.
काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी पहाड़कट्टा पुलिस को मिलते ही उसने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मंगलवार देर रात्रि उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन