ePaper

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की 300 छात्राएं मध्याह्न भोजन से वंचित

Updated at : 26 Jun 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की 300 छात्राएं मध्याह्न भोजन से वंचित

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की 300 छात्राएं मध्याह्न भोजन से वंचित

विज्ञापन

पोठिया. पीएम श्री स्कूल में प्रोन्नत पोठिया प्रखंड के प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय में पढ़ रही छठी से आठवीं की लगभग 300 छात्र एवं छात्राएं मध्याह्न भोजन से वंचित हैं. बता दे कि बीते एक अप्रैल से जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी करने के बाद पीएम श्री स्कूल में प्रोन्नत प्रत्येक प्लस टू स्कूल में एक मिडिल स्कूल को मर्ज कर दिया गया है. आदेश के कारण पोठिया प्रखंड के ख्याति प्राप्त मिडिल स्कूल आदर्श मध्य विद्यालय पोठिया को अचानक प्राइमरी स्तर का बना दिया गया. इस स्कूल की छात्राओं को प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय में मर्ज कर दिया गया. मर्ज आदेश के कुछ दिन बाद ही मध्याह्न भोजन योजना के लिए नया बैंक खाता खोलने का आदेश जारी किया गया था. इसके बाद बीते 17 अप्रैल को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नूपुर प्रसाद ने जिले के उन सभी स्कूलों को पत्र भेज कर पीएम श्री के लिए चयनित विद्यालय में मध्याह्न भोजन जो सुचारू संचालन हेतु बर्तन, एलपीजी गैस, खदान एवं रसोईया सह सहायक उपलब्ध करवाने का आदेश दिया था. इसके बाद पूर्व के स्कूल आदर्श मध्य विद्यालय के रसोईया सह सहायक, थाली तथा 11 क्विंटल चावल उपलब्ध भी कर दिया गया था. पर मध्याह्न भोजन बनाने के लिए बर्तन, गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण आज भी छात्र एवं छात्राएं मध्याह्न भोजन से वंचित है.

कहते हैं प्रधानाध्यापक

इस मामले में प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद राम ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए बर्तन के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश का अभाव और गैस कनेक्शन नहीं मिलने के कारण अब तक मध्याह्न भोजन शुरू नहीं हो पाया है. आगे उन्होंने बताया अब तक दो बार संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश मांगा जा चुका है लेकिन जिला से कुछ स्पष्ट आदेश नहीं मिल पाया है.

कहते हैं अधिकारी

इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण नूपुर प्रसाद ने बताया कि बीआरसी से मध्याह्न भोजन बंद रहने की कोई सूचना नहीं मिली है. बात कर बताती हूं, दोबारा कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन