शिविर में 294 पालतू पशुओं का हुआ उपचार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Mar 2026 6:38 PM
विज्ञापन
शिविर में 294 पालतू पशुओं का हुआ उपचार
विज्ञापन
बरियारपुर में एसएसबी द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
पीरीबाजार. 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर के नेतृत्व में बुधवार को ‘डी’ कंपनी कजरा द्वारा बरियारपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. पशु चिकित्सक सह सहायक कमांडेंट डॉ रोहित कुमार पिडयार ने पशुओं का उपचार किया, साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी. शिविर में 54 ग्रामीणों के लगभग 294 पालतू पशुओं (गाय, बकरी एवं भैंस) का उपचार किया गया. चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को पशुओं की बीमारी से बचाव संबंधी सलाह के साथ सावधानी बरतने हेतु हिदायत दी गयी. इस दौरान उप निरीक्षक सामान्य सतपाल, अन्य एसएसबी कर्मी, मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










