29.5 किग्रा प्लास्टिक जब्त, 3950 रुपये जुर्माना

29.5 किग्रा प्लास्टिक जब्त, 3950 रुपये जुर्माना
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर पंचायत में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिये छापेमारी अभियान चलाया गया. नगर क्षेत्र के केटीटीजी मार्ग मेन रोड से लेकर मस्तान चौक तक कार्रवाई की गयी. स्वच्छता पदाधिकारी रितिक रोशन के नेतृत्व में किये गए इस छापेमारी में 29.5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया. 3950 रुपये जुर्माना भी दोषी दुकानदारों व व्यवसायियों से वसूला गया. स्वच्छता पदाधिकारी रितिक रोशन ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी. कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न कुमार कुशवाहा, पुअनि बृजमोहन मिश्रा, नगर पंचायत के टैक्स कर्मी कृष्णा पासवान, संजय पंडित, डाटा ऑपरेटर विरेश कुमार, अजय पोद्दार व पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










