सिलिंडर में लगी आग, अफरा-तफरी

किशनगंज : स्थानीय धरमगंज निवासी बिल्लु ठाकुर के घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि अगलगी की घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ. घटना मंगलवार सुबह की है. सिलिंडर में आग लगते ही लपटे उठने लगी. आग देख आस-पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने का पुरजोर प्रयास […]
किशनगंज : स्थानीय धरमगंज निवासी बिल्लु ठाकुर के घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि अगलगी की घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ. घटना मंगलवार सुबह की है. सिलिंडर में आग लगते ही लपटे उठने लगी. आग देख आस-पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने का पुरजोर प्रयास किया परंतु नाकाम रहे.
लोगों को डर सता रहा था कि कहीं सिलेंडर फट ना जाये. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के प्रभारी सह चालक चंद्रिका यादव ने कमरे में घुस कर आग लगे सिलिंडर को बुझाया. लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










