लोगों ने कहा बिजली नहीं तो पोलियो अभियान नहीं

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने कहा बिजली नहीं तो पोलियो अभियान नहीं

छत्तरगाछ : पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोटाथाना पंचायत के 66 वर्ष बाद भी चार गांव में बिजली नहीं पहुंचने से गुस्साये ग्रामीणों ने पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया और पोलियो कर्मी अनवरी बेगम तथा रूमा को गांव में जाने से रोके दिया. इसकी सूचना मिलते ही डॉ एके झा, सीओ सह बीडीओ नवीन कुमार […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोटाथाना पंचायत के 66 वर्ष बाद भी चार गांव में बिजली नहीं पहुंचने से गुस्साये ग्रामीणों ने पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया और पोलियो कर्मी अनवरी बेगम तथा रूमा को गांव में जाने से रोके दिया.

इसकी सूचना मिलते ही डॉ एके झा, सीओ सह बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को मान मनौवल कर साढ़े पांच घंटे बाद बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना शुरू किया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भोटथाना पंचायत के नौनंदी, मेच्छाबाड़ी, खाड़ी बस्ती तथा सहनी टोला के लगभग पांच हजार की आबादी को आजादी के 66 वर्ष बीत जाने के बाद भी बिजली नसीब नहीं हुआ.

ग्रामीणों द्वारा इसे लेकर काफी प्रयास किया गया. विद्युत विभाग के द्वारा 2005 के दौरान गांव के 32 लोगों से कंज्यूमर शुल्क लेकर रसीद भी दी गयी. लेकिन आठ वर्ष बाद भी गांव वालों को विद्युत सुविधा नहीं मिली. हालांकि ग्रामीणों द्वारा इसके लिए अथक प्रयास किया गया.

नीतीश कुमार के सेवा यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने गुआबाड़ी में मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा. लेकिन विडंबना की कहा जाये कि ग्रामीणों का सभी प्रयास असफल रहा. ग्रामीण मदन हरिजन, नथुनी हरिजन, धुरन हरिजन, काली चरण टुडू, जेहा मरांडी, वार्ड सदस्य विमल मुमरु, पूर्व मुखिया फारूक कैशर, डॉ मुमताज, डीलर असरारूल हक, जहीरूल हक, तिलक चंद मुस्हर आदि लोगों ने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा इस तरह की टाल मटाल की स्थिति से हम लोगों का मोह भंग हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन