एमडीएम में घालमेल, दो बजे के बाद बनती हाजिरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2019 8:12 AM

विज्ञापन

पोठिया : विद्यालय में छात्रों के नामांकन और उपस्थिति पर मध्याह्न भोजन का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. अधिकतर बच्चे खाली पेट विद्यालय पहुंचते है. जो बच्चे स्कूल आने से पहले खा कर आते है उन्हें भी दोपहर तक भूख लग जाती है. और वह अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित नही कर पाते है. मध्याह् भोजन […]

विज्ञापन

पोठिया : विद्यालय में छात्रों के नामांकन और उपस्थिति पर मध्याह्न भोजन का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. अधिकतर बच्चे खाली पेट विद्यालय पहुंचते है. जो बच्चे स्कूल आने से पहले खा कर आते है उन्हें भी दोपहर तक भूख लग जाती है. और वह अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित नही कर पाते है.

मध्याह् भोजन बच्चो के लिये पूरक पोषण के स्त्रोत और स्वस्थ विकास में आवश्यक भूमिका निभाता है. पर पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में नयी मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन नही दिया जा रहा है. पूरक पोषाहार नही मिलने के कारण विद्यालय से बच्चे दूर होते जा रहे है.
बुधवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोईमारी में नामांकित कुल 332 छात्र/ छात्रओं में महज 41 ही बच्चे उपस्थित थे. दोपहर के करीब 1:45 मिनट पर बच्चो को मध्यान भोजन नही दिया गया था. जब प्रभात खबर की टीम ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय पहुंची तो प्रधानाध्यपक आमोद कुमार सिंह बच्चों को आनन- फानन में बैठाकर रसौईया के द्वारा भोजन दिया गया.
नये मीनू के अनुसार बुधवार को बच्चो के बीच हरी सब्जीयुक्त खिचड़ी, चोखा तथा मौसमी फल दिया जाना था. पर बच्चो को हरी सब्जीमुक्त खिचड़ी और चोखा दिया गया. वह भी आधी कच्ची भोजन. मौसमी फल नही दिया गया. जब इस संबंध में विद्यालय के प्रधान से पूछा गया तो वे बोले बिलंब से सूचना प्राप्त हुई थी.
वही जब चखनी रेजिस्टर के संबंध में पूछा गया तो वे कुछ भी नही बोले. इतना ही नही दोपहर के 2:00 बजे तक बच्चों की हाजिरी भी नहीं बनायी गयी थी. विद्यालय में कुल पदस्थापित पांच शिक्षको में महज तीन ही शिक्षक उपस्थित थे. इन तमाम कारणों को लेकर जब जिला मध्यान प्रभारी असफाक आलम से बात की गई तो उन्होंने अभिलंब जांच कर कारवाई की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन