किशनगंज : मोदी के कार्यकाल में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ीं

ठाकुरगंज/ पोठिया (किशनगंज) : एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय इतिहास में मॉब लिंचिंग के लिए याद रखा जायेगा, क्योंकि उनके कार्यकाल में इस तरह की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं. इस दौरान उन्होंने असम व गुरुग्राम में हुई घटना को भारतीय इतिहास की सबसे कलंकित घटना […]
ठाकुरगंज/ पोठिया (किशनगंज) : एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय इतिहास में मॉब लिंचिंग के लिए याद रखा जायेगा, क्योंकि उनके कार्यकाल में इस तरह की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं.
इस दौरान उन्होंने असम व गुरुग्राम में हुई घटना को भारतीय इतिहास की सबसे कलंकित घटना बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. पिछले विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उसी समय कहा था कि महागठबंधन को वोट नहीं देना है, लेकिन पूरे सीमांचल ने महागठबंधन को वोट दिया और नतीजा क्या निकला? आप का वोट लेकर नीतीश मोदी की गोद में बैठ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




