गाजियाबाद में आज सेलिब्रेट होगा लालू प्रसाद के पोते का बर्थडे, रागिनी विला में जुटेंगे नामचीन सियासी चेहरे

Updated:
विज्ञापन

लालू फैमिली

Iraj Lalu Yadav Birthday: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पोते इराज का आज बर्थडे है. गाजियाबाद में बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा. इस पार्टी में कई बड़े राजनीतिक चेहरे दिख सकते हैं. ऐसे में आज की यह पार्टी बेहद खास मानी जा रही है.

विज्ञापन

Iraj Lalu Yadav Birthday: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद के पोते इराज का आज बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा. गाजियाबाद में रागिनी विला में पार्टी ऑर्गेनाइज किया गया है. इस मौके पर पूरा लालू परिवार एकजुट होगा. साथ ही राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या तेज प्रताप और रोहिणी होंगे शामिल?

बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के बाद लालू परिवार की ओर से पहली बार भव्य तौर पर कोई आयोजन किया जा रहा है. इराज की बर्थडे पार्टी में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और इनकी बेटी रोहिणी आचार्य पहुंचेंगे या फिर, इस पर नजरें टिकी हुई हैं.

अनुष्का यादव के मामले को लेकर लालू प्रसाद ने खुद ही तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था. जबकि रोहिणी आचार्य ने आरजेडी सांसद संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस तरह से लालू परिवार में तनाव खुलकर सामने आया था. इन तमाम मामलों के बीच आज लालू परिवार की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है.

राहुल-अखिलेश समेत ये भी हो सकते हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, इराज के बर्थडे पार्टी में राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं. इस पार्टी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल समेत अन्य विपक्षी नेताओं को इनविटेशन दिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस पार्टी में सामिल हो सकतीं हैं.

आरजेडी की तरफ से पार्टी के सभी 25 विधायक, 15 विधान पार्षद, 4 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसदों को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, प्रधान महासचिव रणविजय साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी बुलावा भेजा गया है.

बर्थडे का इनविटेशन कार्ड चर्चा में

बर्थडे से पहले इनविटेशन कार्ड काफी चर्चा में रहा. इनविटेशन कार्ड की जो तस्वीर आई है, उसमें तेजस्वी यादव के बेटे का पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ लिखा गया है. अब यही नाम बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. इसके साथ ही ‘जंगल सफारी’ के थीम पर आज की पार्टी ऑर्गेनाइज होगी.

Also Read: SVU ने रिशु श्री के ठिकाने पर मारा छापा, डिजिटल रिकॉर्ड्स खंगाल रही टीम, सरकारी टेंडर में घोटाले का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन