टेढ़ागाछवासी आज भी चचरी व नाव के सहारे नदी पार करने को विवश

टेढ़ागाछ : प्रखंड का एक बड़ा इलाका आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी एक अदद पुल को तरस रहा है. कनकई और रतुआ नदियों पर पुल बनाने की आवश्यकता लंबी अवधि से महसूस की जा रही है. टेढ़ागाछ प्रखंड के कनकई नदी में लौचा घाट और रेतुआ नदी में लोधाबाड़ी घाट में पुल […]
टेढ़ागाछ : प्रखंड का एक बड़ा इलाका आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी एक अदद पुल को तरस रहा है. कनकई और रतुआ नदियों पर पुल बनाने की आवश्यकता लंबी अवधि से महसूस की जा रही है. टेढ़ागाछ प्रखंड के कनकई नदी में लौचा घाट और रेतुआ नदी में लोधाबाड़ी घाट में पुल बनाने की मांग काफी पुराना है. सुहिया, हवाकोल, बैगना बीबीगंज के इस इलाके के लोगों को नदी पार जाने के लिए बरसात के समय में नाव व सुखाड़ के समय में चचरी ही सहारा है. नदी में पुल बनाने की मांग काफी दिनों पुराना है.
लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इनकी कभी सुध नहीं ली. टेढ़ागाछ प्रखंड और बहादुरगंज को जोड़ने वाली बड़ी आबादी को एक छोटी बड़ी काम के लिए नदी के इस पार या उस पार जाना होता है. रतुआ नदी और कनकई नदी के बीचों बीच बसे एक बड़ी आबादी को प्रखंड मुख्यालय, थाना ब्लॉक आने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है. नाव की सवारी कई बार खतरनाक भी साबित होती है. पुल नहीं होने की वजह से लोग अपने बच्चे को बेहतर स्कूल में नहीं भेज पाते है.
वैसे पुल के अलावा भी इस इलाके की लोगो की कई शिकायतें है स्वास्थ्य, शिक्षा ,पीने का पानी, बिजली और पक्की सड़क के इंतेजाम काफी खराब है. लेकिन लोगों ने पुल बनाने की मांग की साथ अपनी हक की मुहिम शुरू की है. पूर्व प्रमुख आसिफ रहमान का कहना है कि आजादी से अब तक टेढ़ागाछ प्रखंड जिला मुख्यालय से नहीं जुड़ पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




