जांच को गये खोरीबाड़ी बीडीओ को बनाया बंधक

Published at :21 Jun 2018 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
जांच को गये खोरीबाड़ी बीडीओ को बनाया बंधक

मामला पश्चिम बंगाल का है सड़क निर्माण का कार्य बिना अनुमति ही कर रहे थे ग्रामीण बीडीओ इसी की जांच करने गये थे गलगलिया : गलगलिया थाना क्षेत्र से सटे खोरीबाड़ी प्रखंड के डान्गुजोत गांव के ग्रामीणों एवं पंचायत सदस्य द्वारा मेची पुल से सटे पगडंडी रास्ते पर ह्यूम पाइप दे कर सड़क निर्माण कराया […]

विज्ञापन

मामला पश्चिम बंगाल का है

सड़क निर्माण का कार्य बिना अनुमति ही कर रहे थे ग्रामीण
बीडीओ इसी की जांच करने गये थे
गलगलिया : गलगलिया थाना क्षेत्र से सटे खोरीबाड़ी प्रखंड के डान्गुजोत गांव के ग्रामीणों एवं पंचायत सदस्य द्वारा मेची पुल से सटे पगडंडी रास्ते पर ह्यूम पाइप दे कर सड़क निर्माण कराया जा रहा था. इस निर्माण कार्य को निरीक्षण करने आये खोरीबाड़ी बीडीओ जोगेस चंद्र मंडल को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए घंटों तक बंधक बनाये रखा. उल्लेखनीय है की भारतीय क्षेत्र के लोग नेपाल आवागमन भातगांव हो कर करते है इस ओर नदी में पानी हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
क्या है मामला
मेची नदी पर बने पुल से सटा कर डांगुजोत के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य बिना किसी अनुमति के ही करवाया जा रहा था .सूचना पाकर खोरीबारी बीडीओ जब कार्य के विषय में जानकारी लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घंटों तक बंधक बनाये रखा अपना बचाव करते हुए खोरीबारी बीडीओ निकटवर्ती एसएसबी कैंप में जा कर बैठे रहे बाद में उच्च अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद बीडीओ ने इस बात पर उचित पहल करने के बात पर ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया.
क्या कहते है प्रखंड विकास पदाधिकारी
उन्होने अनभिज्ञता जताते हुए कहा की मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है और हमने सड़क निर्माण के लिए कोई भी अनुमति नहीं दी है.
जौगेस चंद्र मंडल,खोरीबारी प्रखंड विकास पदाधिकारी
क्या कहते हैं पंचायत सदस्य
इस सड़क का निर्माण प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुमति लेकर किया जा रहा है इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को दे दी गयी है.
रामाशीष महतो, पंचायत सदस्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन