मानक के अनुरूप नहीं बनायी जा रही पीसीसी सड़क

टेढ़ागाछ : प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनिया पंचायत में सात निश्चय योजना एव चौदहवीं वित्त योजना के तहत बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण में घोर अनियमियता अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार वार्ड सदस्य, मुखिया और पंचायत सेवक के मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है. […]
टेढ़ागाछ : प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनिया पंचायत में सात निश्चय योजना एव चौदहवीं वित्त योजना के तहत बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण में घोर अनियमियता अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार वार्ड सदस्य, मुखिया और पंचायत सेवक के मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क रातों रात ढलती है, दिनों दिन सड़क उखड़ती है. दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि सड़क निर्माण किये एक महीने के अंदर सड़क टूटने व उखड़ने लगी है.
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कितना ध्यान में रखा गया होगा. पीसीसी सड़क में लोकल बालू रेतुआ नदी का व काला सीमेंट का धड़ल्ले से उपयोग किया गया है. कार्य प्राक्कलन के विरुद्ध किया गया है. पीसीसी ढलाइ 3 इंच से साढ़े तीन इंच ही की गयी है़ जबकि स्टीटमेंट के अनुसार 6 इंच होनी थी़ स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से जांच कराने की मांग की है. प्रखंड क्षेत्र में बनने वाली सड़क में अधिकांश सड़कों में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है.टेढ़ागाछ प्रमुख तरन्नुम नाज का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में सात निश्चय योजना के तहत बनने वाली सड़क में अनियमितता की खबर ग्रामीणों द्वारा दी गई है.इसकी लिखित शिकायत जिला पदाधिकारी व डीडीसी किशनगंज से की जायेगी.वहीं पंचायत सेवक से फोन पर उनकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गयी तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




