पीड़िता ने लगाया मामा पर जान से मारने का आरोप

छत्तरगाछ (किशनगंज) : पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी विवाद के कारण एक चौबीस वर्षीय लड़की को गैमक्सीन पाउडर खिला कर जान से मारने का प्रयास किया गया. इसे लेकर पीड़िता ने छत्तरगाछ ओपी प्रभारी आरके मंडल को एक आवेदन सौंप कर अपने मामा सहित कुल छह लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए […]
छत्तरगाछ (किशनगंज) : पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी विवाद के कारण एक चौबीस वर्षीय लड़की को गैमक्सीन पाउडर खिला कर जान से मारने का प्रयास किया गया. इसे लेकर पीड़िता ने छत्तरगाछ ओपी प्रभारी आरके मंडल को एक आवेदन सौंप कर अपने मामा सहित कुल छह लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
मिली जानकारी के अनुसार पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत स्थित दरीगच्छ गांव की असमत आरा पिता इस्लामउद्दीन उम्र (24 वर्ष) ने छत्तरगाछ ओपी प्रभारी आरके मंडल को एक आवेदन के हवाले से कहा है कि रविवार प्रात: छह बजे अपने घर की टाटी ठीक-ठाक कर रहे थे कि इसी क्रम में मेरे मामा मजहरूल और इसरूल पिता सव तफेजुल शाह नवाज, रसीद व नासरी पिता इसारूल बेसरून पति मजहरूल सभी साकेनाना दरीगच्छ आदि ने मेरे आंगन की टाटी को तोड़ने लगे.
इसका विरोध करने पर उन सब ने मेरे पिता इस्लामुद्दीन से मारपीट की. जब मैं अपने पिता को बचाने गयी तो उक्त सभी छह लोगों ने मुङो मारने की नियत से मेरे मुंह में गैमक्सीन पाउडर डाल दिया. मैं किसी तरह से इन लोगों की चुंगल से भाग कर छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करायी.
असमत आरा ने उक्त सभी लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही के लिए छत्तरगाछ ओपी प्रभारी से न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में आरोपी इसारूल तथा मजहरूल ने संयुक्त रुप से बताया कि गैमक्सीन पाउडर खिलाये जाने का आरोप सरासर गलत है. मेरी बहन तसलीमा खातून से हम लोगों का जमीन का विवाद है.
इधर रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ की महिला चिकित्सक अनिता कुमारी ने बताया कि पीड़ित युवती का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










