दूसरे दिन भी जारी रही बैंकों की हड़ताल, झेल गये लोग

किशनगंज : केंद्रीय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार को दूसरे दिन भी सरकारी तथा निजी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. जिससे जिले के सभी बैंकों की शाखाओं में ताला लटक गया. इस दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अपने अपने बैंक के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी […]
किशनगंज : केंद्रीय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार को दूसरे दिन भी सरकारी तथा निजी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. जिससे जिले के सभी बैंकों की शाखाओं में ताला लटक गया. इस दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अपने अपने बैंक के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया.
बैंकों में ताला लटकने से रुपये की निकासी करने तथा जमा करने आये खाताधारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. खाताधारी बैंकों में ताला लटकने से निराश होकर अपने घरों को लौट गये. बैंकों में हड़ताल के साथ ही शहर से लेकर कस्बाई इलाकों में स्थित अधिकांश एटीएम केंद्र में भी कैश नहीं रहा. जिससे लोग रुपया निकालने के लिए पूरे दिन एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




