दो दलाल गिरफ्तार परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :23 May 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
दो दलाल गिरफ्तार परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

चार हजार रुपये में एक यूनिट खून किशनगंज : किशनगंज में ब्लड बैंक से खून के कारोबर करते एक आरोपी को रंगे हाथे गिरफ्तार किया. वो एक यूनिट ब्लड को चार हजार रूपया में बेच रहा था. जिसमें पुलिस ने करीम नामक एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया था और फिर मंगलवार को एक […]

विज्ञापन

चार हजार रुपये में एक यूनिट खून

किशनगंज : किशनगंज में ब्लड बैंक से खून के कारोबर करते एक आरोपी को रंगे हाथे गिरफ्तार किया. वो एक यूनिट ब्लड को चार हजार रूपया में बेच रहा था. जिसमें पुलिस ने करीम नामक एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया था और फिर मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों दलाल का नाम करीम व शशि है.
ब्लड बैंक से खून बेचे जाने की गुप्त सूचना पर कुछ समाजसेवी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के समीप पहले से जमे हुए थे़ लोगों ने खून की कालाबाजारी करने वाला दलाल को भी मौके पर ही धर दबोचा. खून बेचने वाले की दलाली करने वाले ई रिक्शा चालक करीम की जेब से एक पर्ची भी बरामद हुई है़ जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर और उसका ब्लड ग्रुप लिखा हुआ है़ खून लेने आये मरीज के परिजन कटिहार जिला बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहार गांव निवासी अकबर अली और कमरूल ने बताया कि चार हजार रुपये प्रति यूनिट के दर से उन लोगों ने दलाल करीम को रुपये का भुगतान किया था़ उसके बाद दलाल ई रिक्शा चालक उन दोनों को अपने ई रिक्शा में बैठा कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से सदर अस्पताल ब्लड बैंक लेकर आये़ यहां आकर दलाल ई रिक्शा चालक ब्लड बैंक प्रभारी से बात किया.
उसके बाद उन लोगों को आसानी से दो यूनिट खून मिल गया़ मौके पर मौजूद कांग्रेस युवा नेता सरफराज खान ने पूरे माले की सूचना थानाध्यक्ष को दी़ सूचना पाकर थानाध्यक्ष आफताब अहमद दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच कर दलाल करीम को हिरासत में ले लिया है़ उसके पास बरामद पर्ची को भी पुलिस ने जब्त कर लिया़ खून की कालाबाजारी करने के सवाल पर ब्लड बैंक प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि वे दलाल को जानते ही नहीं है़ मरीज के परिजन से बिना खून लिये ब्लड बैंक से कैसे खून दे दिया़
इस पर सकपकाते हुए ब्लड बैंक प्रभारी ने कहा कि उन लोगों ने कहा कि बाद में आकर खून दे देंगे़ ब्लड बैंक प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर की बातों से स्पष्ट प्रतीत होता है कि खून बेचने के इस काले करतूत में उनकी भी संलिप्तता है़ इस संबंध में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि मौके से धराये दलाल को हिरासत में ले लिया गया है़ मरीज के परिजन से बयान लिये जा रहे है़ उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जायेगी और इस गोरखधंधे में जो लोग भी शामिल होंगे गिरफ्तार किया जायेगा़
एक और आरोपित भेजा गया जेल
सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में दलाली मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और दलाल को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी अनुसार ब्लड बैंक में दलाली मामले को लेकर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सदर अस्पताल से गिरफ्तार किया था.वही मंगलवार को पुलिस ने दूसरे दलाल शशि यादव को गिरफ्तार किया. सदर थाना में दर्ज कांड संख्या 354/17 के तहत मामला दर्ज कर दोनो दलालों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन