सीमा पर एसएसबी ने 10 बोरी यूरिया खाद किया जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन फतेहपुर बीओपी के जवानों ने रविवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई की है

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन फतेहपुर बीओपी के जवानों ने रविवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने यूरिया खाद की तस्करी को विफल कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को रात्रि करीब 8:30 बजे स्पेशल नाका पार्टी द्वारा गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी गई. जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सीमा स्तंभ संख्या 150/2 से लगभग 50 मीटर भारत की ओर स्थित क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान तस्कर जवानों को देख मक्के के खेत का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. हालांकि, एसएसबी की टीम ने मौके से 10 बोरी यूरिया खाद जब्त करने में सफलता हासिल की. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उक्त यूरिया खाद की तस्करी भारत से नेपाल की ओर की जा रही थी. जब्त किए गए खाद को फतेहपुर थाना में जमा करने की प्रक्रिया जारी है. एसएसबी के सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन