पूरी सटीक सूचना एकत्र करने व डिजिटल डाटा एंट्री का दिया जा परिक्षण: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े प्रशासनिक अभियानों में शामिल जनगणना 2027 को लेकर ठाकुरगंज प्रखंड में तैयारियां अब जमीनी स्तर पर उतरने लगी हैं

विज्ञापन

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: ठाकुरगंज में प्रशिक्षण के साथ जमीनी स्तर पर अभियान की शुरुआत ठाकुरगंज देश के सबसे बड़े प्रशासनिक अभियानों में शामिल जनगणना 2027 को लेकर ठाकुरगंज प्रखंड में तैयारियां अब जमीनी स्तर पर उतरने लगी हैं. इसी कड़ी में सोमवार को प्लस टू ठाकुरगंज उच्च विद्यालय (डी-ब्लॉक) में 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां आने वाले दिनों में गांव-गांव तक पहुंचने वाली टीमों को प्रशिक्षित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित प्रशासनिक टीम ने भाग लिया और प्रशिक्षण की रूपरेखा साझा की. इस दौरान बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि यह प्रशिक्षण सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक ऐसे अभियान की नींव है जो हर घर तक पहुंचेगा और हर परिवार की वास्तविक तस्वीर सामने लाएगा. फेज-01 के अंतर्गत जुड़े प्रगणक और पर्यवेक्षक इस दौरान न केवल डेटा संग्रह की तकनीकी जानकारी ले रहे हैं, बल्कि उन्हें यह भी सिखाया जा रहा है कि लोगों से संवाद कैसे स्थापित किया जाए और सूचनाएं पूरी सटीकता के साथ कैसे एकत्रित की जाएं. प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, डिजिटल डाटा एंट्री, प्रपत्रों की सही समझ और सरकारी गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि यह देश की सामाजिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला आधार है. बताते चले प्रखंड स्तर पर शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद प्रशिक्षित टीम फील्ड में उतरकर घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेगी. कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मियों में उत्साह और जिम्मेदारी दोनों का संतुलन देखने को मिला. सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि ठाकुरगंज में जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता व सटीकता के साथ पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन