कई जगहों पर गिरे पेड़, घंटों आवागमन रहा ठप

Published at :10 May 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
कई जगहों पर गिरे पेड़, घंटों आवागमन रहा ठप

किशनगंज : बुधवार अहले सुबह तेज आंधी से फसल, मकान व झोपड़ी को भारी नुकसान हुआ है. पिपला चौक के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क करीब 4 घंटे तक बंद रहा. इस बीच दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गया. […]

विज्ञापन

किशनगंज : बुधवार अहले सुबह तेज आंधी से फसल, मकान व झोपड़ी को भारी नुकसान हुआ है. पिपला चौक के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क करीब 4 घंटे तक बंद रहा. इस बीच दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गया. सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सूचना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी व स्थानीय लोगो की सहायता से पेड़ को सड़क से हटाया गया. करीब 11 बजे यातायात बहाल हुआ. हालांकि मौसम विभाग ने कई दिन पहले ही तेज आंधी व तूफान आने की चेतावनी पत्र जारी किया था. इस आंधी में कई लोगो को मामूली चोटें आने की सूचना मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन