कार से 264 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिले में शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरघरिया चेक पोस्ट पर सोमवार को 264.28 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है

विज्ञापन

किशनगंज

जिले में शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरघरिया चेक पोस्ट पर सोमवार को 264.28 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. एक टाटा नेक्सॉन कार को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया युवक भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी शहर के रूईधासा का रहने वाला है. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली की थी. चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई. जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक संदिग्ध काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर37एबी2668) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 264.28 लीटर विदेशी शराब, 30,200 रुपये नगद व एक एप्पल मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से वार्ड संख्या 30 रूईधासा निवासी रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक एक राजनैतिक पार्टी के संगठन से जुड़ा हुआ बताया जाता है. इस मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 208/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं.

शराब के कारोबार में अर्जित संपति को जप्त किए जाने की होगी कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी. छापेमारी टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक गंगा गुप्ता, रवि रंजन, हिटलर कुमार, घवेन्द्र कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान और धनपुरा पिकेट के चालक शामिल थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन