िकशनगंज : खुलेआम घूम रहे नामजद सभी आरोपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : पीएचइडी विभाग में शौचालय घोटाला मामले में विगत 20 मार्च को दर्ज कराये गये प्राथमिकी में अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सका है़ जबकि इस मामले में नामजद सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे है़ लगभग 18 करोड़ के इस घोटाले में शामिल कई आरोपी विभाग में शीर्ष पद पर आसीन […]
विज्ञापन
किशनगंज : पीएचइडी विभाग में शौचालय घोटाला मामले में विगत 20 मार्च को दर्ज कराये गये प्राथमिकी में अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सका है़ जबकि इस मामले में नामजद सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे है़ लगभग 18 करोड़ के इस घोटाले में शामिल कई आरोपी विभाग में शीर्ष पद पर आसीन है़ आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से जहां एक ओर घोटालेबाजों का मनोबल बढ़ता है वहीं आम लोगों में सरकार व प्रशासन के मंशा पर संदेह होना लाजिमी है़
ज्ञात हो कि मामला अक्टूबर 2014 से लेकर जून 2016 के बीच का है़ पीएचइडी विभाग ने 17832 ऐसे लोगों को शौचालय निर्माण पूर्ण बता कर राशि का भुगतान किया है जिनका या तो अता पता ही नहीं है या फिर उन्होंने शौचालय का निर्माण नहीं कराया है़ उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्मल भारत मिशन अभियान का शुभारंभ किया था़ निर्मल भारत मिशन के अभियान के तहत शौचालय निर्माण का कार्य पीएचइडी विभाग को दिया गया था़ लाभुक को स्वयं शौचालय बनाना था़ शौचालय निर्माण हो जाने पर लाभुक को 10 हजार या 12 हजार भुगतान किया जाता था़ 2 अक्टूबर 2014 से 30 जून 2016 तक किशनगंज पीएचइडी विभाग ने 19586 लाभुकों की इंट्री कर उन्हें राशि का भुगतान किया़ परंतु जून 2016 के बाद जब स्वच्छ भारत मिशन का जिम्मा ग्रामीण कार्य विभाग को सौंप दिया गया तो पीएचइडी विभाग के अनुसार उन्होंने 12335 लाभुकों का अभिलेख डीआरडीए को सौंप दिया़
कैसे हुआ मामले का खुलासा
मामला तब प्रकाश में आया जब लोहिया स्वच्छ मिशन के तहत प्रखंडों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लक्ष्य के निर्धारण हेतु सर्वे का कार्य किया गया़ सर्वे के दौरान अक्टूबर 2014 से जून 2016 के बीच पीएचईडी द्वारा जिन लाभुकों को शौचालय निर्माण के बाद भुगतान किया है उन लोगों का कोई अता पता ही नहीं है़ कुछ लोग जिनका पता चला उन्होंने न तो शौचालय निर्माण कराया है ना ही उन्हें पीएचइडी विभाग से किसी राशि का भुगतान किया गया है़
करोड़ों का है घोटाला
प्रथम दृष्टया किये गये इस जांच में कितनी राशि का गबन हुआ है यह जांच नहीं किया गया है़ किसी लाभुक को 10 हजार किसी को 12 हजार रुपये की दर से भुगतान किया गया है़ एक अनुमान के मुताबिक यदि 10 हजार रुपये ही प्रति लाभुक मान लिया जाये तो 17 करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपये गबन का अनुमान है़
पदाधिकारी समेत 16 लोग जांच के घेरे में
जिलाधिकारी द्वारा कराये गये शौचालय घोटाले की जांच के घेरे में पीएचईडी विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शिव बिहारी कुमार सहित 16 लोग शामिल है़ हालांकि शिव बिहारी प्रसाद का विगत वर्ष स्वर्गवास हो गया है़ इसके अलावे तत्कालीन सहायक अभियंता नवी हसन, सहायक अभियंता अनवारूल हक, कनीय अभियंता अवधेश कुमार सिंह, संविदा पर बहाल कनीय अभियंता मनीर अंसारी, कनीय अभियंता संविदा अभिषेक कुमार, जिला समन्वयक अर्जुन कुमार, प्रखंड समन्वयक नोमान जहीदी, प्रखंड समन्वयक मुस्ताक आलम, प्रखंड समन्वयक इमरान आलम, प्रखंड समन्व्यक संतोष नायक, प्रखंड समन्वयक हरेंद्र सिंह, प्रखंड समन्वयक उपेंद्र गणेश, कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर रवि कुमार, कार्यवाहक सहायक विनोद कुमार सिंह एवं कार्यवाहक सहायक राजीव कुमार जांच के घेरे में है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




