अधिकांश नाला अतिक्रमित कैसे हो बरसात पूर्व सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2018 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह जुट गया है. नगर परिषद मॉनसून आने से पहले सभी नाले की सफाई कराने की तैयारी में है. जबकि, नगर परिषद क्षेत्र की अधिकांश नालियां पर अतिक्रमण की समस्या है. नालियों पर दुकानें सजती हैं […]
विज्ञापन
किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह जुट गया है. नगर परिषद मॉनसून आने से पहले सभी नाले की सफाई कराने की तैयारी में है. जबकि, नगर परिषद क्षेत्र की अधिकांश नालियां पर अतिक्रमण की समस्या है.
नालियों पर दुकानें सजती हैं और कारोबार चलता है. जिसका नतीजा है कि सफाई में व्यवधान आती है. लेकिन, सब कुछ जानते हुए भी नगर परिषद अनजान बना हुआ है. नाले पर अतिक्रमण और ससमय सफाई नहीं हो पाने का खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ता है. शहर के नाले के उपर नगर परिषद द्वारा ही दुकान का निर्माण कर भाड़े पर लगा दिया है. इसके अलावे कुछ जगहों पर वर्षो से अतिक्रमित हैं. डे मार्केट से अस्पताल रोड, नेमचंद्र रोड, फल चौक से लौहारपट्टी रोड तक, भगतटोली रोड, धर्मशाला रोड, सुभाषपल्ली चौक से पश्चिमपाली चौक तक, पश्चिम पाली से चूड़ीपट्टी से गुजरने वाली नालियों पर दुकानें सजती हैं. सड़क के दोनों ओर नालियां पर अतिक्रमण है. कहीं नालियों पर किराना का सामान रखा जाता है तो कही पान की गुमटी नाले पर है. दुकान पीछे और दुकान का आधा माल नाले के प्लेट पर है. ऐसे में नालियों के सफाई में व्यवधान आता है. नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई का जिम्मा आउटसोर्सिग को दिए जाने के बाद व टेंडर निकाल नाले की सफाई प्रकिया अपनाए जाने के बाद से नाला सफाई की दिशा में सुधार आया है. किन्तु नाले पर दुकान रहने या फिर लगने कारण साफ-सफाई में व्यवधान का सामना करना पड़ता है. कभी-कभार प्रशासन की नींद टूटती है, तो अतिक्रमण हटाया जाता है.
लेकिन, कुछ दिनों बाद स्थिति ज्यों की त्यों कायम हो जाती है. नालियों पर दुकान लगाने के चलते कूड़ा-कचरा नाले में भी गिराया जाता है. जिससे नाला जाम हो जाता है. बरसात के दिनों में नाला जाम रहने से जल निकासी की समस्या खड़ी होती है. इतना ही नहीं, शहर की नालियां कहीं सड़क से ऊंची हैं तो कही सड़क से नीची. नतीजा, सही ढंग से जलनिकासी में नहीं हो पाती. नगर परिषद उपाध्यक्ष जमशेद आलम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के संपूर्ण हिस्सों में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए जाम कैनालों की सफाई के अलावा नए नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा. उन्होंने माना की पूर्व में नगर परिषद प्रशासन से चूक हुई है और नाला के उपर दुकान का निर्माण कर दिया गया है. बरसात से पहले सभी नालों पर से अतिक्रमण हटा सफाई कर ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




