किशनगंज : बिछड़ने से पहले छलका दर्द, ताउम्र याद रहेगा

Published at :06 May 2018 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज : बिछड़ने से पहले छलका दर्द, ताउम्र याद रहेगा

कोचाधामन : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधिका रमण शर्मा के सेवानिवृत्त पर प्रखंड के शिक्षकों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चरवाहा विद्यालय मैदान में एक समारोह आयोजित कर बीईओ श्री शर्मा को भावभीनी विदाई दी. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड के प्रभारी बीईओ शौकत अली ने की. इस दौरान शिक्षकों ने बीईओ श्री शर्मा को फूल […]

विज्ञापन
कोचाधामन : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधिका रमण शर्मा के सेवानिवृत्त पर प्रखंड के शिक्षकों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चरवाहा विद्यालय मैदान में एक समारोह आयोजित कर बीईओ श्री शर्मा को भावभीनी विदाई दी. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड के प्रभारी बीईओ शौकत अली ने की. इस दौरान शिक्षकों ने बीईओ श्री शर्मा को फूल माला पहना कर तथा शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया.
समारोह में शिक्षकों तथा शिक्षक संघ के वक्ताओं ने कहा की सरकारी नौकरी में एक निश्चित समय के बाद हर किसी अपने सेवा से सेवानिवृत्त होना पड़ता है. लेकिन कुछ लोग अपने सेवा काल में कुछ यादगार पल छोड़ जाते हैं जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं. वक्ताओं ने कहा कि बीईओ श्री शर्मा के लगभग दो वर्ष आठ माह के कार्यकाल को कोचाधामन के सब शिक्षक ताउम्र याद रखेंगे. शिक्षकों ने कहा कि बीईओ राधिका रमण शर्मा हमलोग के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि एक गार्जियन व मार्गदर्शक थे. उन्होंने हम शिक्षकों को एक नई दिशा देने का काम किया है.उनके कार्यों का जितनी तारीफ किया जाये उतनी कम है. वे शिक्षकों से कभी भी पदाधिकारी के रुप में व्यवहार नहीं किया बल्कि एक अभिभावक के रुप में व्यवहार किया. वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बीईओ राधिका रमण शर्मा सन 1974 मैट्रिक,1982 में बी.एससी तथा 1986 में बीएड किये. उन्होंने 31 मार्च 1991 को सरकारी सेवा में आये तथा 03 दिसम्बर 1993 में वैशाली जिला के जन्दाहा में बतौर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रुप में योगदान किया. विभिन्न जगहों पर सेवा देने के पश्चात श्री शर्मा 07 सितंबर को 2015 को कोचाधामन प्रखंड में बीईओ पद पर अपना योगदान दिया तथा 30 अप्रैल तक उक्त पद पर बने रहे. मुख्य अतिथि विधायक मुजाहिद आलम, पूर्व विधायक सह एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ ओमप्रकाश भगत, दिघलबैंक बीईओ सावित्री देवी, प्रमुख प्रतिनिधि मो अशफाक आलम,जिप प्रतिनिधि शहजाद कौशर पोठिया के सेवानिवृत्त बीईओ दिलीप मंडल ने भी समारोह को संबोधित करते बीईओ राधिका शर्मा के कार्यो का तारीफ किया. मौके पर लेखा पाल शम्भु शरण, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह डीडीओ योगेंद्र मांझी, सचिव द्वय सादिर आलम,नजरुल इस्लाम, बि.रा.प्रा.शि.संघ के अध्यक्ष अरुण ठाकुर, सचिव मोहसिन अंजर, संयोजक जहांगीर आलम, बीआरपी तंजीर अशद, समन्वयक कैशर आलम, जुनैद आलम, नादिर आलम, अरविंद कुमार सिन्हा, सबिह सरवर, रिजवान जमिल अख्तर, रेहान अहमद, बिमल दास, जुनैद आलम, मो. असलम, कलाम यशदनी, शब्बीर आलम, अफसार आलम, देव नारायण मंडल, शिक्षक अरुण कुमार यादव, राम प्रसाद यादव, हलीमुद्दीन, परमानंद यादव, इकबाल हुसैन, नेहाल अख्तर आदि मौज्ूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन