जिले में अवैध नर्सिंग होम पर कार्यवाही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : जिले में अवैध नर्सिंग होम पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. जिला उपाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से डीएम को बताया की शहर के विभिन्न नर्सिंग होम में मरीजों से लाखों रुपये ऐठ लिए जाते है. इन तथाकथित नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टरों और […]
विज्ञापन
किशनगंज : जिले में अवैध नर्सिंग होम पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. जिला उपाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से डीएम को बताया की शहर के विभिन्न नर्सिंग होम में मरीजों से लाखों रुपये ऐठ लिए जाते है.
इन तथाकथित नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टरों और कुशल डॉक्टरों द्वारा मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है. जिसके कारण कई बार मरीज की मौत हो जाती है. विगत 1 मई को भी लाइफ केअर नर्सिंग होम में इसी तरह जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी. इनलोगों ने कहा कि जिले में दर्जनों ऐसे नर्सिंग होम फल फूल रहे हैं.
मरीज की मौत होने पर इन तथाकथित डॉक्टरों द्वारा मरीज के परिजनों को रुपये देकर मामले को दबा दिया जाता है. किसी मामले में यदि प्राथमिक दर्ज करायी भी जाती है तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है. डॉ संतोष कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी लापरवाही से भी एक महिला की मौत हो गई .परिजनों ने उनके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराते हुए नामजद आरोपी बनाया है. लेकिन इसके बावजूद आरोपी डॉ की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस मौके पर शमशीर अहमद, मो मुस्तकीम, मनोज हसदा, मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




