सीमा सुरक्षा के साथ क्षेत्रों में कल्याणकारी कार्य करती रहेगी एसएसबी : मंडल

Published at :30 Apr 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा के साथ क्षेत्रों में कल्याणकारी कार्य करती रहेगी एसएसबी : मंडल

दिघलबैंक : सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए एसएसबी पूर्व से काम करती आ रही है और आगे भी करते रहेगी.ये बातें एसएसबी 12 वीं वाहिनी की डी कंपनी प्रभारी एसआइ आतिश मंडल ने रविवार को कंपनी मुख्यालय मोहामारी कैंप में आयोजित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में […]

विज्ञापन
दिघलबैंक : सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए एसएसबी पूर्व से काम करती आ रही है और आगे भी करते रहेगी.ये बातें एसएसबी 12 वीं वाहिनी की डी कंपनी प्रभारी एसआइ आतिश मंडल ने रविवार को कंपनी मुख्यालय मोहामारी कैंप में आयोजित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कही.
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के कई विद्यालयों को एसएसबी द्वारा गोद लिया गया है जिसमें समय समय पर स्पोर्ट सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक समान सहित अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया है. आने वाले समय में कुछ ओर विद्यालय में वस्तुओं का वितरण करना है इस लिए अगर आप लोग बताये की किन-किन वस्तुओं की आवश्यकता है तो बेहतर होगा. वही ग्रामीणों ने कहा कि मोहामारी कैंप में लगाया गया आयरन रिमूव वॉटरप्लांट से काफी लोगों को सुविधा हुआ है अब यहां के लोग भी बिना किसी खर्च के आयरन मुक्त पानी पीते है.
ग्रामीणों ने मांग किया कि इसी तरह का वॉटरप्लांट कजला,धनतोला और मोहामारी चौक पर लगाया जाये. एसआइ मंडल ने कहा कि इस बात को अपने बड़े अधिकारियों के बीच रखेंगे. उन्होंने लोगों से सहयोग कर एक दूसरे की मदद करने की बात कही.नेपाल से हमारा बेटी रोटी का संबंध है,आम लोगों के लिए किसी प्रकार का रोक टोक नहीं है मगर असामाजिक तत्वों की खैर नहीं.स्थानीय लोगों ने पूरी सहयोग का भरोसा दिया. इस बैठक में एएसआइ रविंद्र नाथ दत्ता, स्थानीय मुखिया धर्मा टुडू,रामानंद राय, मो मोहसिन, सुबोध कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे
एसएसबी ने वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
दिघलबैंक. रविवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की डी कंपनी मुख्यालय मोहामारी द्वारा मोहामारी-दिघलबैंक मुख्य सड़क पर सीमावर्ती क्षेत्र मोहामारी चौक पर प्रदर्शनी लगाकर राहगीर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक किया.
डी कंपनी प्रभारी एसआइ आसित मंडल ने राहगीर बाइक सवारों को मौके पर ही हेलमेट पहनाकर अभियान का शुभारंभ किया. एसआई मंडल ने आमजन, दोपहिया और ऑटो चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी. नशे के हालत में ड्राइविंग न करे.सड़क पर अपना और दूसरों का ख्याल रखे. दोपहिया वाहन बिना हेलमेट के न चलाये. इस मौके पर एएसआइ रविन्द्र नाथ दत्ता, दोरजी, अमित कुमार, अरविंदर कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन