पदातिक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किग्रा गांजा बरामद

आरपीएफ की टीम ने रविवार की रात पदातिक एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर ले जाया जा रहा 10 किलो गांजा बरामद किया है. र
किशनगंज.आरपीएफ की टीम ने रविवार की रात पदातिक एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर ले जाया जा रहा 10 किलो गांजा बरामद किया है. रविवार रात 12378 डाउन पदातिक एक्सप्रेस के किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकते ही आरपीएफ की गठित टीम ने बॉगी नंबर एस 5 की तलाशी ली. टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर एचके सिंह कर रहे थे.इसी दौरान सीट के नीचे छिपा कर रखे लाल रंग के ट्रॉली बैग को लावारिस स्थिति में बरामद किया गया. बैग की तलाशी लेने पर पांच -पांच केजी का दो पैकेट गांजा बरामद किया गया. आरपीएफ ने जब्त गांजा को जांच के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया. रेल थाने में अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




