मेघौना के शराब कारोबार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब कारोबार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है
अलौली पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब कारोबार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मेघौना निवासी साहब सदा के पुत्र राजा सदा के रुप में हुई है. शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी राजा सदा के पास दो लीटर देसी शराब बरामद किया गया. शराब कारोबारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. आरोपित शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










