ePaper

पड़ोसी से हुआ विवाद, तो जान मारने की दी धमकी, सुबह में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated at : 02 Sep 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी से हुआ विवाद, तो जान मारने की दी धमकी, सुबह में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राबड़ी नगर में 50 वर्षीया महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राबड़ी नगर गांव की खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राबड़ी नगर में 50 वर्षीया महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के राबड़ी नगर गांव के वार्ड 15 निवासी तेतर तांती की 50 वर्षीया पत्नी तुलसी देवी की मौत हो गयी. मृतका के पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान मां के साथ मारपीट की गयी. इस दौरान पड़ोसी द्वारा जान मारने की धमकी दी गयी. बताया कि मां तुलसी देवी देर रात खाना खाकर घर में सो गयी. जब सुबह जगाने गये तो मां की मौत हो चुकी थी. बताया कि पड़ोसी द्वारा देर रात में ही गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद से मृतका के घर कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि मृतका के पति व पुत्र प्रदेश में मजदूरी करता है. छोटा पुत्र घर पर ही रहता है. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मुकुल रंजन घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया. मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन