इतमादी के स्वर्णपुरी में साप्ताहिक हाट का हुआ उद्घाटन, पोषक क्षेत्र के लोगों में खुशी

गांव के किसान मजदूर एवं युवाओं को उक्त हाट में वेक्लपिक रोजगार मिलेगा
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती इतमादी पंचायत के स्वर्णपुरी गांव स्थित बाबा थान में रविवार को साप्ताहिक हाट का उद्घाटन पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने फीता काटकर किया. वही उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इन्होंने बताया कि अब आवश्यक सब्जी फल समेत जरूरत की सभी सामग्री हाट से उक्त हाट से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिल सकेगी. इसके साथ ही गांव के किसानों को गांव में ही हरी सब्जी, मछली, कृषि से संबंधित छोटे उपकरण कचिया, कुदाल की बिक्री करने का मौका मिल सकेगा. इसके अलावे गांव के किसान मजदूर एवं युवाओं को उक्त हाट में वेक्लपिक रोजगार मिलेगा. इन्होंने बताया कि यह साप्ताहिक हाट सप्ताह में रविवार एवं गुरुवार को लगायी जाएगी. इस दौरान हाट मालिक धर्मेंद्र सहनी ने बताया कि इसके पूर्व ग्रामीण साग सब्जी की खरीदारी करने के लिए 4 किलोमीटर दूर चौढली बाजार जाने को विवश थे. लेकिन अब गांव में ही साप्ताहिक हाट लगने से लोगों को दूर जाने के झंझट से मुक्ति मिल गई. मौके पर सरपंच दुलारचंद सहनी, सियालाल सहनी, मनोज सहनी, मंटू मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




