राहुल गांधी की रैलियों पर सस्पेंस खत्म, 25 अप्रैल को कोलकाता और श्रीरामपुर में गरजेंगे

Rahul Gandhi Bengal Rally Schedule: राहुल गांधी की बंगाल रैलियां अब 25 अप्रैल को होंगी. कोलकाता के शहीद मीनार और श्रीरामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष. पहले पुलिस ने नहीं दी थी अनुमति. जानें पूरा शेड्यूल.
Rahul Gandhi Bengal Rally Schedule: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी दौरों पर बना संशय खत्म हो गया है. पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण पहले रद्द की गयी रैलियों को अब नये सिरे से पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया गया है.
25 अप्रैल को बंगाल आयेंगे राहुल गांधी
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि राहुल गांधी अब 25 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आयेंगे. कोलकाता और हुगली के श्रीरामपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इससे पहले पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के इशारे पर प्रशासन ने रैलियों की मंजूरी नहीं दी थी.
राहुल गांधी का नया शेड्यूल
- कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, राहुल गांधी दूसरे चरण की वोटिंग से पहले 25 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आयेंगे.
- राहुल गांधी की पहली रैली कोलकाता के ऐतिहासिक शहीद मीनार मैदान में दोपहर करीब 2:30 बजे होगी.
- कोलकाता के बाद राहुल गांधी हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रशासन और कांग्रेस के बीच खिंची थी तलवारें
इससे पहले राहुल गांधी की ये रैलियां 23 अप्रैल को होनी थीं. इन रैलियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कांग्रेस ने पहले कोलकाता के रामलीला पार्क (पार्क सर्कस मैदान), मटियाबुर्ज और श्रीरामपुर स्टेडियम में 23 अप्रैल को रैलियों की योजना बनायी थी. प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर मंजूरी नहीं दी थी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ‘लोकतंत्र’ की पहली परीक्षा, 152 विधायक चुनने के लिए 44378 बूथ पर वोट करेगी 3.61 करोड़ जनता, पोलिंग पार्टियां रवाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने TMC पर बोला हमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद में राहुल गांधी की रैलियों को मिली अपार सफलता से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों घबरा गयी हैं. इसी घबराहट में रैलियों को रोकने की कोशिश की गयी.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला
मतदान से ठीक पहले बढ़ेगी चुनावी तपिश
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को है, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. राहुल गांधी की ये रैलियां दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव में 39 लाख लीटर शराब जब्त, 2 राज्यों में जब्ती 1000 करोड़ के पार
ममता दीदी, कभी मां दुर्गा और श्रीराम का नाम लेना भी सीखिए, 4 मई TMC का आखिरी दिन : हिमंता बिस्व सरमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




