तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लालन शेख गिरफ्तार, उनके पुत्र को भी उठा ले गयी पुलिस

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

लालन शेख

Trinamool : तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आउस ग्राम ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है.

विज्ञापन

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

Trinamool : पूर्व बर्धमान जिले के आउसग्राम के दबंग तृणमूल ब्लॉक पार्टी अध्यक्ष अब्दुल लालन शेख तथा उसके पुत्र संजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लालन पर रंगदारी, मारपीट के साथ अन्य कई आरोप लगे है. तृणमूल नेता को शुक्रवार तड़के आउसग्राम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि आउसग्राम के प्रभावशाली तृणमूल नेता है लालन तथा उनका पुत्र संजू ब्लॉक में दबंग नेता के रूप में जाने जाते है.

लोगों ने फेंके अंडे

बताया जाता है कि आउस ग्राम ब्लॉक में इनकी तूती बोलती थी. हाल ही दो अन्य मामलों में अब्दुल लालन कोलकाता से जमानत पर रिहा होकर घर लौटे थे कि तभी गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने आज तड़के पिता पुत्र को घर से गिरफ्तार कर ली. थाना से कोर्ट ले जाने के दौरान लोगों ने पिता पुत्र पर अंडों से प्रहार किया. वही चोर चोर का स्लोगन दिया. दोनों को आज ही बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया है.

कोलकाता में छिपा हुआ था शेख

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल नेता लालन शेख कोलकाता में छिपा हुआ था. आरोपियों को आज बर्धमान कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी दी है. घटना की जांच शुरू हो गई है. लालन शेख राज्य विधानसभा चुनाव के चुनावी प्रचार के दौरान कांकसा में आयोजित सीएम ममता बनर्जी के जनसभा में उनके मंच पर ही मौजूद थे. उनका पुत्र संजू तृणमूल बी टीम का नेता बन हुआ था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिता पुत्र के अवैध काले कारोबार

इलाके के लोगों का कहना है कि पिता पुत्र के अवैध काले कारोबार, बालू तस्करी से लेकर अन्य काले कारोबार में हाथ था. इलाके में लालन शेख का वर्चस्व चलता था. सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों तृणमूल नेता पिता पुत्र छिपे हुए थे. पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार किया. लालन और उसके पुत्र संजू की कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है. आउस ग्राम की भाजपा विधायक कलिता मांझी का कहना है कि जो जैसा कर्म किया है उसके अनुरूप ही कानून उसे सजा देगी. हम लोग इस पर कुछ नहीं कहेंगे.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola