UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
UP Board 12th Result 2026

यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board 12th Result 2026: आज यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स मोबाइल फोन पर भी रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. ऐसे छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है, वे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, वे घर बैठ भी रिजल्ट देख सकते हैं.

मोबाइल पर रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद वे रिजल्ट जारी होने पर इसे फोन में तुरंत देख सकेंगे. इससे उन्हें लैपटॉपर की जरूरत नहीं पड़ेगी.

आज 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया है कि आज यानी कि 23 अप्रैल 2026 को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट तीनों स्ट्रीम का जारी होगा. इसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स शामिल होंगे.

UP Board 12th Result 2026: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

फोन पर रिजल्ट देखन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्टूडेंट्स इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे बताए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होम पेज पर UP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

DigiLocker पर UP Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें? 

इसके अलावा छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इसे DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें (नया यूजर है तो साइनअप करें)
  • Education या Issued Documents सेक्शन में जाएं
  • UP State Board of High School and Intermediate Education चुनें
  • Class 12 Marksheet 2026 पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) डालें
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें या सीधे DigiLocker में सेव रखें

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2026 Live: आज शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक, ये हैं 3 वेबसाइट

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola