ePaper

शौच के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से सब्जी विक्रेता की मौत

Updated at : 02 Sep 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से सब्जी विक्रेता की मौत

थाना क्षेत्र की गोगरी पंचायत अंतर्गत लतामबाड़ी गांव के समीप में डूबने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र की गोगरी पंचायत अंतर्गत लतामबाड़ी गांव के समीप में डूबने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है. घटना के बारे में स्थानीय पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मंजेश कुमार यादव ने बताया कि गोगरी पंचायत अंतर्गत लतामबाड़ी निवासी सब्जी विक्रेता संजय सहनी (40 वर्ष) मंगलवार की सुबह में 8 बजे ठेला पर सब्जी लेकर बेचने के लिए बाजार जा रहा था. इसी दौरान अपने गांव के समीप ही जीएन बांध पर ठेला लगाकर जीएन बांध के किनारे शौच करने लगे. इस दौरान पैर फिसलने से वह गंगा में आयी बाढ़ के पानी में चला गया और डूब गया. जिसे सड़क से गुजर रहे लोगों ने देख शोर मचाया. लोगों के शोर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट कर उसे ढूंढने लगा और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकल गया. मृतक सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा. घटना की सूचना पर गोगरी थाना से पुलिस पदाधिकारी एसआई सिंटू कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. इधर, गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन को आपदा राहत कोष के तरफ से चार लाख का चेक सहायता राशि के रूप में दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन