जेई की नियुक्ति मामले की नगर विकास व आवास विभाग करेगी जांच
जेई की नियुक्ति मामले की नगर विकास व आवास विभाग करेगी जांच
प्रतिनिधि, खगड़िया
नगर परिषद के जेई की नियुक्ति मामले की नगर विकास व आवास विभाग जांच करेगी. नगर परिषद के सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को जेई रौशन कुमार के वेतन सहित सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि नगर परिषद के कनीय अभियंता की बहाली अवैध होने की जानकारी मिली है. इनके द्वारा वित्तीय अनियमितता की भी शिकायत मिली है. जांच पूरी होने तक जेई के वेतन समेत सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने को कहा है. उन्होंने कहा कि जेई की नियुक्ति मामले की जांच के लिए नगर विकास व आवास विभाग को पत्र लिखा गया है. जल्द ही जांच करायी जायेगी, जब तक जांच पूरी नहीं होती है. तब तक जेई से सभी प्रकार के संचिका का प्रभार अन्य कर्मी को दिया जाय. यदि किसी भी प्रकार की भुगतान की जाती है और अनियमितता पायी जाती है, तो इसकी सारी जवाबदेही कार्यपालक पदाधिकारी की होगी. जांच प्रभावित नहीं हो. इसके लिए रौशन कुमार के कार्यालय प्रवेश पर भी रोक लगायी जाती है.
स्थापना सहायक से जवाब-तलब
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए