दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में हुआ घर का निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन
दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में हुआ घर का निर्माण कार्य

जमालपुर बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में घर का निर्माण कार्य कराया गया.

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में घर का निर्माण कार्य कराया गया. इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा व्यवधान भी उत्पन्न किया गया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को हिरासत में लिया. हालांकि पुलिस ने बाद में दोनों को छोड़ दिया.

क्या था मामला

थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी काशी नाथ के द्वारा आवेदन दिया था. जिसके बाद गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दोनों पक्षों को बैठाकर दोनों की बात को सुना. जिसके बाद एसडीओ नें काशी नाथ का मामला सत्य पाया. जिसके बाद एसडीओ ने अंचलाधिकारी गोगरी दीपक कुमार को भी स्थलीय जांच कर रिपोर्ट की मांग की. अंचलाधिकारी के जांच रिपोर्ट के बाद पत्र जारी करते हुए दंडाधिकारी के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार और गोगरी थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी एसआई राजीव कुमार को नियुक्त किया गया. जिसके बाद शुक्रवार को गोगरी एसआई राजीव कुमार और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार व पुलिस बल की मौजूदगी में काशी नाथ का घर का निर्माण कार्य का बाउंड्री का घेराव कराया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन