ePaper

महेशखूंट के मदारपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Updated at : 09 May 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट के मदारपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के समीप मदारपुर गांव में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया.

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के समीप मदारपुर गांव में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया. जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. बताया जाता है कि गोगरी जमालपुर जाने वाली सड़क पर मदारपुर के समीप ट्रक ने साइकिल सवार छोटी मदारपुर वार्ड संख्या 11 निवासी स्व. शिवधारी सिंह के 65 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सिंह को रौंद दिया. जख्मी उपेंद्र सिंह का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में बलिया के समीप मौत हो गयी. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता उपेंद्र सिंह साइकिल से खेत पकड़ैल जा रहे थे. सेंट्रल बैंक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. इधर, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. चालक को हिरासत में लिया. वार्ड पार्षद विवेका यादव ने बताया कि बुजुर्ग उपेंद्र सिंह को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया. लेकिन उनकी मौत हो गयी. उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन