छात्रों के लिए खगड़िया पुलिस की एडवाइजरी, 25 जुलाई से ड्रोन निगरानी और वीडियोग्राफी शुरू होगी

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया पुलिस के द्वारा जारी आदेश | Prabhat Khabar Network

खगड़िया पुलिस के द्वारा जारी आदेश | Prabhat Khabar Network

Khagaria News: खगड़िया पुलिस ने नीट और अन्य परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या के लिए विधिसम्मत माध्यमों का उपयोग करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Khagaria News: खगड़िया. नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच खगड़िया पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. पुलिस ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या असंतोष का समाधान केवल शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करें. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि 25 जुलाई से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन सर्विलांस और वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

पुलिस का कहना है कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है. ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह, हिंसक प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है. प्रशासन ने अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने और उन्हें किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रखने की अपील की है.

सोशल मीडिया की अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह

खगड़िया पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत, असंतोष या मांग को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष रखा जाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों, भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें.

पुलिस का मानना है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर सकती है. इसलिए लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की गई है.

25 जुलाई से ड्रोन सर्विलांस, संवेदनशील स्थानों पर रहेगी कड़ी निगरानी

पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर 25 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन सर्विलांस और वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

प्रशासन का उद्देश्य किसी भी संभावित उपद्रव, हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल नजर रखना और समय रहते आवश्यक कार्रवाई करना है.

उपद्रव करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क जाम, तोड़फोड़, आगजनी, सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियां कानून के दायरे में गंभीर अपराध हैं. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए केवल विधिसम्मत और शांतिपूर्ण रास्ता अपनाएं तथा किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं.

Khagaria News: अभिभावकों से भी सहयोग की अपील

खगड़िया पुलिस ने अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को किसी भी हिंसक प्रदर्शन या गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न होने दें. पुलिस का कहना है कि छात्रों की शिक्षा और भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

पुलिस ने अंत में सभी नागरिकों से शांति, संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि खगड़िया पुलिस जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Also Read: हिरासत में लिए गए माले विधायक संदीप सौरभ, 25 जुलाई को बिहार बंद से पहले एक्शन में पुलिस

Also Read: पटना से दिल्ली सिर्फ साढ़े 9 घंटे में, जल्द मिलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, देखें पूरी डिटेल



विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन