मुख्यमंत्री के 100 दिनों की उपलब्धियों का चौथम में हुआ सीधा प्रसारण

Updated:
विज्ञापन

सीधा प्रसारण देखते अधिकारी गण और जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौथम प्रखंड कार्यालय में बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों का सीधा प्रसारण किया गया. इस कार्यक्रम में विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया). मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को चौथम प्रखंड कार्यालय स्थित आईटी भवन के समिति सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन एवं सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजल, कृषि, महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन


आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की

आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की. चौथम प्रखंड मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तुति का अवलोकन किया. कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई. इस दौरान विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित के कार्यों को और गति देने पर भी चर्चा हुई. कार्यक्रम में प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ रविराज, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, एमओ आनंद गौतमी, बीस सूत्री सदस्य निरंजन कुमार सिंह एवं मनोज भारती, पंचायत समिति सदस्य रामप्रीत कुमार, मोहन सिंह,अनिल सिंह, राजीव कुमार सिंह, पप्पू कुमार, राजकुमार पासवान, अंकित गुप्ता सहित कई पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन