चार दिन बाद लावारिस शव की हुई पहचान

चार दिन बाद लावारिस शव की हुई पहचान
मानसी. सहरसा-मानसी रेलखंड पर बदला घाट पुल के समीप ट्रेन की चपेट आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना बीते 10 नवंबर की बताई जा रही है. युवक की मौत के बाद मानसी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम बाद पहचान के लिए सुरक्षित सदर अस्पताल में रखा गया था. बीते मंगलवार की देर शाम सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो से शव की पहचान हो गयी. मृतक चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव वार्ड संख्या सात निवासी बिराज यादव के 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में किया गया. शव की पहचान होते पुलिस परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




