अलौली के थारूवा टोला में वज्रपात से किसान की मौत
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 29 May 2026 7:26 PM
अलौली नगर पंचायत क्षेत्र के थारूवा टोला वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को वज्रपात से किसान की मौत हो गयी.
खगड़िया. अलौली नगर पंचायत क्षेत्र के थारूवा टोला वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को वज्रपात से किसान की मौत हो गयी. बताया जाता है कि थारूवा टोला निवासी ब्रह्मदेव यादव के 50 वर्षीय पुत्र गिरीश यादव घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के घर में चीख-पुकार मच गयी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. स्थानीय लोगों ने थाना को सूचना दिया. सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से सहायता देने की मांग की. लोगों ने बताया कि मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










