पिस्तौल, कारतूस व बाइक के साथ बलिया में दो युवक धराया

ग्रामीणों ने पकड़ कर बलिया थाना को सूचना दिया
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरकाही व बेगूसराय पोखरिया का रहने वाला था दोनों युवक दो युवक को आर्म्स के साथ पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा खगड़िया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र इंदल कुमार को बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड संख्या 11 निवासी हाकिम यादव के पुत्र प्रियांश उर्फ प्रिंस कुमार को देशी कट्टा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों युवक एक ही बाइक पर हथियार व कारतूस के साथ जा रहा था. ग्रामीणों ने पकड़ कर बलिया थाना को सूचना दिया. पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों युवक को हवाले कर दिया. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो गोली, एक मोबाइल एवं अपाचे बाइक बरामद की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड संख्या 11 निवासी हाकिम यादव के पुत्र प्रियांश उर्फ प्रिंस कुमार एवं दूसरा खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरकाही निवासी सुभाष यादव के पुत्र इंदल कुमार है. बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 पोखरिया निवासी किशोर यादव के पुत्र चंदन कुमार ने आवेदन देकर बताया कि वह अपने घर पर था. पता चला कि दो युवक अपाची बाइक से हथियार के साथ पोखरिया गांव आया है. दोनों युवक उनकी हत्या करने के प्रयास कर सकता है. वे अपने ग्रामीणों के साथ पोखरिया ठाकुरबाड़ी के पीछे दो व्यक्ति को बाइक से दनौली फुलवड़िया स्टेशन की ओर जाते देखा. ग्रामीणों के सहयोग से उसकी घेराबंदी की गई तो दोनों बाइक से उतरकर सड़क के नीचे भागने लगा. इसमें एक के ललाट में चोट लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. एक ने अपना नाम प्रियांश उर्फ प्रिंस कुमार एवं दूसरे ने इंदल कुमार बताया. तलाशी के दौरान प्रियांश उर्फ प्रिंस कुमार की कमर से देसी पिस्तौल एवं लोड एक गोली एवं एक मोबाइल बरामद किया गया. जबकि इंदल कुमार के जेब से एक मोबाइल एवं एक गोली बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचक के बयान पर प्राथमिकी अंकित कर मामले की छानबीन की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




