एक ही गांव के अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 12:30 AM
थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव के अलग-अलग जगहो से दरवाजे पर खड़ी दो बाइक के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव के अलग-अलग जगहो से दरवाजे पर खड़ी दो बाइक के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते गुरुवार के देर रात की बताई जा रही है. इस संबंध में तेलिहार गांव निवासी स्वर्गीय साहब सिंह के पुत्र मणिकांत कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले से अवगत कराते बताया कि मेरा गाड़ी घर के दरवाजे पर लगा हुआ था. अज्ञात चोरी ने बाईक का लाॅक तोड़कर चोरी कर चंपत हो गया. वहीं चोरी के दूसरे मामले में तेलिहार गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र नवीन कुमार ने लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है कि मेरा गाड़ी दरवाजे पर लगी हुई थी. इसी दौरान चोरों ने गाड़ी का ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो गया. वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार मामले की पड़ताल शुरू कर दी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेद्र कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी हुई है, चोरों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










