ePaper

टेबल सुनाने में आनाकानी करने से आक्रोशित शिक्षक ने एक छात्र की कर दी बेरहमी से पिटाई

Updated at : 09 May 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
टेबल सुनाने में आनाकानी करने से आक्रोशित शिक्षक ने एक छात्र की कर दी बेरहमी से पिटाई

प्रखंड के एक निजी शिक्षण संस्थान में टेबल सुनाने में आनाकानी कर रहे एक 12 वर्षीय छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दिया गया.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के एक निजी शिक्षण संस्थान में टेबल सुनाने में आनाकानी कर रहे एक 12 वर्षीय छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित छात्र के परिजन संबंधित विद्यालय पहुंचकर घायलावस्था में उसे घर लाकर निजी क्लिनिक में इलाज करवा रहे हैं. घटना शुक्रवार को तेलिहार गांव स्थित कौशिकी विज्ञान मंदिरम की बताई जा रही है. घायल छात्र की पहचान बलैठा पंचायत के ढाढी गांव निवासी अजय साह के 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई. घटना की जानकारी देते पीड़ित परिजनों ने बताया कि आशीष उक्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा के छात्र है. इसे विद्यालय के संचालक धर्म प्रकाश ने टेबल याद करने का टास्क दिया था. लेकिन जब विद्यालय के एक शिक्षक ने उसे टास्क में दिऐ गये टेबल सुनाने को कहा तो याद नहीं कर पाने के कारण वे नहीं सुना पाया. इससे आक्रोशित होकर उक्त शिक्षक ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया. जबकि पीड़ित परिजनों को स्थिति की पूरी जानकारी देते संचालक धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि बेवजह उक्त मामले को तुल दिया जा रहा है, बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ती है, लेकिन निर्दयता से बच्चे की पिटाई किए जाने का आरोप निराधार है. इस संबंध में डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता थाना में आरोपित शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज करवायें. विभागीय स्तर से भी मामले की छानबीन कर आवश्यक कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन