आरसीसी नाला निर्माण कार्य का नगर सभापति ने किया उद्घाटन
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 11 Apr 2026 8:09 PM
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में लंबे समय से लंबित आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में लंबे समय से लंबित आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया. लगभग 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाले का निर्माण किया गया. नाला निर्माण से जलजमाव की समस्या दूर होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला देवी ने की. उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार, शिक्षक अरविंद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है. उन्होंने कहा कि जहां भी समस्याएं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी. नगर सभापति ने कहा कि वार्ड-39 में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को विशेषकर बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सड़कों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन बाधित होता था और गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती थी. मौके पर दीपक कुमार, प्रभात कुमार, अमित कुमार, रामा पासवान, पूनम देवी, राकेश पासवान, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार, बबलू पोद्दार, मिथलेश पासवान, मुशहरी शर्मा, सुरेश पासवान, दिनेश शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










