बाबा साहेब के विचारों व उद्देश्य विषय पर सेमिनार आयोजित

स्वागत भाषण सुरेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन मीरा देवी ने किया
परबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के कज्जलवन ग्राम में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के विचारों संघर्ष एवं उनके उद्देश्य विषयक बुधवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश पासवान ने की. इससे पहले सेमिनार का उद्घाटन मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, प्रदेश अध्यक्ष बासुकी पासवान, प्रदेश महासचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा को अपनाकर एवं संगठित होकर ही अपने समाज में परिवर्तन ला सकते हैं. हमें बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के तीन मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो को अपने जीवन में उतरना चाहिए. उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर किये जा रहे प्रयास की भी चर्चा की. स्वागत भाषण सुरेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन मीरा देवी ने किया. इस अवसर पर अशोक मंडल, गौतम राय,उगनदेव राय,कर्ण मोहरा,लगीना राय, दीपक कुमार मंडल, दिनेश मंडल आदि दर्जनों मौजूद रहे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




